बुधवार को दोपहर में चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को परेशान किया।अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, तीन दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा जिससे अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
तापमान 44 से 45 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान है। नजफगढ़ इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुंगेशपुर में 43.5, पूसा में 42.9, पीतमपुरा में 42.8, रिज में 42.4 व आया नगर में 42.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।