फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: चिलचिलाती धूप ने किया परेशान, हीट इंडेक्स 43 डिग्री के पार; आज भी बारिश की संभावना

Tue, 09 Sep 2025 04:02 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सोमवार को गर्मी और उमस के चलते दिल्लीवासियों को दिनभर तपिश का सामना करना पड़ा। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 अधिक के साथ 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम का हाल - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में सोमवार को चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। ऐसे में हीट इंडेक्स 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। गर्मी और उमस के चलते दिल्लीवासियों को दिनभर तपिश का सामना करना पड़ा। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 अधिक के साथ 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 92 से 53 फीसदी रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी हल्की स्तर की वर्षा होने की संभावना जताई है। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 10 सितंबर से बारिश का दौर खत्म हो जाएगा। ऐसे में लोगों को गर्मी सताएगी।

क्या होता है हीट इंडेक्स?
हीट इंडेक्स हवा के तापमान और आर्द्रता को मिलाकर मापता है कि बाहर कितनी गर्मी महसूस होती है। यह एक ऐसा सूचकांक है जो मानव शरीर द्वारा अनुभव किए जाने वाले वास्तविक तापमान का अनुमान लगाता है। यह आर्द्र गर्मी के दौरान विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह अकेले तापमान की तुलना में गर्मी के तनाव का अधिक सटीक आकलन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें