फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: तपिश ने किया परेशान, आज बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। राजधानी में सूरज की तपिश ने लोगों को परेशान किया हुआ है। हालांकि रविवार यानी आज बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही, बहुत हल्की सी बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश 34 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दूसरी ओर, शनिवार को भी सुबह ही धूप निकल गई थी। दिन चढ़ने के साथ साथ यह और तीखी होती गई। इस दौरान उमस ही नहीं, तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 अधिक के साथ 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 79 से 54 फीसदी रहा।
विज्ञापन



मौसम विभाग ने 15 से लेकर 19 सितंबर के दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश की उम्मीद जताई है। उमस परेशान कर सकती है लेकिन मौसम सुहावना बना रहने का अनुमान है। 13 और 14 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखी जा सकती है। वहीं 13 से 16 सितंबर के दौरान उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में मौसम खराब रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें