फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: निगम बोध घाट पर दाह संस्कार स्थल की सफाई जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कश्मीरी गेट के यमुना बाजार स्थित प्राचीन निगम बोध घाट में बाढ़ के चलते जमा हुई गाद को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। खासकर उत्तराखंड के दाह संस्कार के लिए बनाए गए घाटों पर जमी 3 से 4 फीट मोटी गाद को हटाने के लिए बड़ी पंचायत वैश्य बीसे अग्रवाल सभा और निगम बोध घाट संचालन समिति ने विशेष अभियान शुरू किया है। समिति के प्रमुख सुमन कुमार गुप्ता ने बताया कि बाढ़ के बाद घाट के कुछ प्लेटफार्मों पर निगम अधिकारियों के निर्देशानुसार दाह संस्कार का कार्य शुरू हो चुका है। हालांकि, यमुना के डूब क्षेत्र में उत्तराखंडी समुदाय के लिए बनाए गए घाटों पर अभी भी भारी मात्रा में गाद जमा है। इसे हटाने के लिए सभा ने 20 लोगों की एक विशेष टीम गठित की है, जो जेसीबी मशीनों के साथ सफाई कार्य में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें