फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Forecast: दिल्ली-NCR में फिर बढ़ेगी गर्मी व उमस, अगले दो दिन तेज बारिश के आसार नहीं, जानें पूर्वानुमान

Sun, 20 Jul 2025 10:53 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में अगले दो दिनों में तेज बारिश के आसार नहीं है। इस कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान बादलों की मौजूदगी रहेगी और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। दिल्ली के आसपास अभी हवा के कम दबाव का क्षेत्र नहीं बन रहा है और पश्चिमी विक्षोभ का असर भी नहीं दिख रहा है। किसी बड़ी मौसमी परिघटना के अभाव में छिटपुट बारिश ही हो रही है।

विज्ञापन

मौसम विभाग का अनुमान है कि अच्छी बारिश नहीं होने के चलते गर्मी और उमस में इजाफा हो सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है।

रविवार को सुबह से दिन तेज धूप निकली रही। पिछले दिनों हुई बारिश के चलते आसमान बेहद साफ है। इस कारण धूप भी तीखी और तेज लग रही है। वायुमंडल में मौजूद नमी के चलते भी लोगों को ज्यादा उमस का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 35.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 59 फीसदी रहा। वहीं, मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें