फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravi Kana: स्क्रैप माफिया रवि नागर समेत तीन आरोपियों की जमानत याचिका पर कल सुनवाई, पुलिस पर फंसाने का आरोप

Wed, 10 Jan 2024 03:59 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि नागर उर्फ रवि काना और अन्य आरोपियों ने कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की है। जिसके बाद अब गुरुवार को कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरिया स्क्रैप माफिया रवि काना के गिरोह पर कार्रवाई के बाद अब सभी आरोपी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट पहुंचे हैं। जहां उन्होंने जमानत याचिका के लिए आवेदन दाखिल किया है। जमानत याचिका पर कोर्ट गुरुवार को सुनवाई करेगा।  स्क्रैप माफिया रवि नागर समेत 3 आरोपियों ने याचिका दायर की है। 

विज्ञापन

जमानत के लिए कोर्ट में दाखिल की याचिका
नोएडा सेक्टर 39 में दर्ज हुए सामूहिक दुष्कर्म केस में सरिया स्क्रैप माफिया रवि काना ने अग्रिम और जेल भेजे गए राजकुमार विकास और आजाद तीन अन्य आरोपियों ने न्यायालय से जमानत की मांग की है। न्यायालय ने इस संबंध में पुलिस से आरोपियों का आपराधिक इतिहास मांगा है। याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होगी। सभी आरोपियों ने पुलिस पर फंसाने का आरोप लगाकर याचिका दायर की है।

250 करोड़ से अधिक की संपत्ति कब्जे में ली
जानकारी के लिए बता दें कि बीते शनिवार को बीटा-2 थाना पुलिस ने शहदरा गांव में गिरोह की पांच दुकानें और चार हजार वर्ग मीटर का प्लाट कब्जे में लिया था। गैंगस्टर केस में पुलिस ने सलारपुर गांव निवासी विक्की उर्फ दौलत को गिरफ्तार किया था। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर पुलिस ने छह दिन में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। चार दिन में लगभग 250 करोड़ से अधिक की संपत्ति कब्जे में ली।

सामूहिक दुष्कर्म और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई
रवि काना और उसके गिरोह पर सामूहिक दुष्कर्म और गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इसी कड़ी में शनिवार को शहदरा गांव में दबिश देकर पांच दुकानें और प्लाट कब्जे में लिए थे। पुलिस ने आरोपी विक्की उर्फ दौलत से पूछताछ की। विक्की रवि के गिरोह के लिए स्क्रैप खरीदने व बेचने से लेकर माल इधर से उधर भिजवाने का काम करता था। गैंगस्टर केस में कुल 16 आरोपियों को नामजद किया गया था। 
विज्ञापन

5000 हजार करोड़ की संपत्ति की संभावना
पुलिस ने बीटा-2 थाने में गैंगस्टर का केस दर्ज करने के बाद ईकोटेक-1 और ग्रेनो वेस्ट में बिसरख कोतवाली क्षेत्र में दो फैक्टरी, दफ्तर, गोदाम, 22 ट्रक, स्क्रैप समेत 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति कब्जे में ली थी। दिल्ली की पॉश न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में काजल झा की 80 करोड़ की कोठी, शुक्रवार को बेवन नागर के घर दबिश देकर पांच वाहन और शनिवार को शहदरा गांव में 70 करोड़ की संपत्ति कब्जे में ली। गिरोह कई विवादित भूमि भी अपने रसूख के बल पर कब्जे कर चुके हैं। विदेश में भी गिरोह की संपत्ति बताई गई है। संभावना जताई जा रही है कि गिरोह की संपत्ति पांच हजार करोड़ से अधिक की हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें