फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्गी कॉलेज: छात्राओं से छेड़छाड़ मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई आज, एक और गिरफ्तारी

Mon, 17 Feb 2020 05:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi high court
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में बीते 6 फरवरी को आयोजित फेस्टिवल में बाहरी लोगों द्वारा छात्राओं के साथ की गई छेड़छाड़ मामले की हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। वकील एमएल शर्मा की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मामले की सीबीआई जांच के निर्देश देने की मांग की गई है। इस बीच छेड़छाड़ व बदसलूकी मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार न्यायमूर्ति जीएस सिस्तनी और सी हरि शंकर की पीठ गार्गी कॉलेज की छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना पर अभियोजन पक्ष को सुनेगी। याचिका में आरोप लगाया गया है कि बाहरी लोगों ने जबरन कॉलेज में घुसकर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कीं। छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाया है कि कॉलजे की प्रधानाचार्य की ओर से छात्राओं के साथ हो रही छेड़छाड़ के बावजूद आरोपियों को पकड़ने की कोई कोशिश नहीं की गई। 

याचिका में कहा गया है कि एक ट्रक में सवार होकर आए लोग कॉलेज के बाहर उतरे और फिर कॉलेज के गार्ड को धकेलते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंच गए। इस घटना के बाद छात्राओं ने कॉलेज में विरोध प्रदर्शन किया, जिसके चलते पुलिस ने मामला दर्ज कर कई लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि साकेत कोर्ट ने 10 आरोपियों को निजी मुचलके पर जमानत प्रदान कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गार्गी कॉलेज छेड़छाड़ में एक और गिरफ्तार

डीयू के गार्गी कॉलेज में 6 फरवरी को हुए फेस्ट के दौरान छात्राओं से छेड़छाड़ व बदसलूकी मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 19 साल के इस युवक को भी कॉलेज में बिना पास अवैध रूप से घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अब गिरफ्तार लोगों की संख्या 15 हो गई है। इससे पहले गिरफ्तार 14 लोगों को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। घटना के कई दिन बाद भी कोई पीड़ित छात्रा बयान देने के लिए पुलिस के सामने नहीं आई है। 

दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि छेड़छाड़ के मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस मामले में अब तक किसी छात्रा के बयान नहीं हुए हैं। उनके बयान आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को अब तक छेड़छाड़ के सबूत व सीसीटीवी फुटेज भी नहीं मिली हैं। कॉलेज में कुल 33 सीसीटीवी लगे हैं। इनमें से किसी में भी छात्राओं के साथ बदसलूकी की घटना रिकॉर्ड नहीं हुई। फेस्ट के दौरान काफी संख्या में बाहरी युवक गार्गी कॉलेज में घुस गए थे। आरोप है कि उन्होंने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ व बदसलूकी की।

आरोपियों ने छात्राओं को गलत नीयत से छुआ। कॉलेज प्रशासन की शिकायत पर हौजखास थाने में छेड़छाड़ व कॉलेज में अवैध रूप से घुसने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कॉलेज प्रशासन के जरिए छात्राओं से अपील की है कि किसी ने वारदात की मोबाइल से वीडियो बनाई है तो उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें