फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासतः केजरीवाल ने दिया दिल्ली से देश का बेटा बनने का संदेश

Mon, 17 Feb 2020 05:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा संतोष कुमार, नई दिल्ली
विज्ञापन
तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर अरविंद केजरीवाल ने ली शपथ - फोटो : ANI
विज्ञापन

रामलीला मैदान से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पूरे देश को बड़ा संदेश दिया। दिल्ली सरकार की मुफ्त योजनाओं के हक में दलील देते हुए केजरीवाल ने कहा कि ऐसे मुख्यमंत्री पर लानत है, जो सरकारी स्कूल में पढ़ाई और मरीजों के इलाज पर शुल्क ले। खुद को दिल्ली का बेटा मानने वाले केजरीवाल ने अब इसके जरिए देश का बेटा बनने की सियासी पिच तैयार कर दी है।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग मुफ्त सेवाओं की आलोचना करते हैं, लेकिन इस दुनिया के अंदर जितनी भी अनमोल चीजें हैं, भगवान ने उन्हें मुफ्त बनाई हैं। मां जब अपने बच्चे को प्यार करती है तो उसका प्यार मुफ्त होता है। बाप जब अपने बच्चे को आगे बढ़ाने के लिए एक वक्त की रोटी नहीं खाता तो उस बाप की तपस्या मुफ्त होती है। 

इसी कड़ी में उन्होंने श्रवण कुमार का जिक्र भी किया। केजरीवाल ने कहा कि वह अपने दिल्लीवालों को प्यार करते हैं और दिल्लीवाले उनको। दोनों के बीच का आपस का प्यार भी फ्री है, इसकी कोई कीमत नहीं है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा, क्या अब सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से फीस लेना शुरू कर दें? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाले मुख्यमंत्री को लानत है। उन्होंने आगे सवाल किया कि वह अस्पताल में इलाज कराने वाले लोगों से दवाइयों के पैसे लेने शुरू कर दें, अस्पताल में आने वाले मरीजों से ऑपरेशन व टेस्ट के पैसे लेने लगें। 

इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अगर वह ऐसा करते हैं तो लानत है जिंदगी के ऊपर। इस दलील के सहारे केजरीवाल ने न सिर्फ मुफ्त से जुड़ी योजनाओं के हक में अपना पक्ष रखा, बल्कि उन्होंने देश भर के वोटरों का ध्यान अपनी तरफ खींचने की भी कोशिश की है।

विज्ञापन

कहा आने वाला समय भारत का है, पूरी दुनिया में बजेगा डंका

अरविंद केजरीवाल ने कहा, मेरा एक सपना है। देश का हर आदमी भी यही चाहता है कि एक ऐसा समय आए, जब पूरी दुनिया में भारत का डंका बजे। यह समय आएगा भी। आने वाला भविष्य भारत का है। यह नई राजनीति से संभव होगा, जिस राजनीति की शुरुआत दिल्लीवालों ने की है। केजरीवाल के मुताबिक, दूसरे राज्यों को भी इसका पता चल गया है। किसी सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक बनाने शुरू कर दिए हैं, तो किसी ने 100 यूनिट, 75 यूनिट व 200 यूनिट बिजली मुफ्त करने की बात कही है। केजरीवाल ने कहा कि अब कोई नेता कहता है कि मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल सकतीं, तो वहां के लोग कहते हैं कि दिल्ली की ओर देखो।

अपने गांव में बोल देना कि आपका बेटा मुख्यमंत्री बन गया है
दिल्ली की बसावट के मिजाज के सहारे भी अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली का संदेश देश तक पहुंचाने की कोशिश है। केजरीवाल ने कहा कि सब लोग अपने-अपने गांव में बोल देना हमारा बेटा मुख्यमंत्री बन गया है। दिल्ली में देश भर के  लोग रहते हैं। बड़ी आबादी उत्तर प्रदेश व बिहार की है। 

गोपाल राय ने शहीदों की तो राजेंद्र पाल गौतम ने तथागत बुद्ध के नाम पर ली शपथ
गोपाल राय ने शहीदों के नाम से जबकि राजेंद्र पाल गौतम ने तथागत बुद्ध के नाम से पद व गोपनीयता की शपथ ली। इमरान हुसैन ने पद की शपथ अल्लाह तो गोपनीयता की शपथ ईश्वर के नाम से ली। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल समेत मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन व कैलाश गहलोत ने ईश्वर के नाम से पद व गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें