फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी नतीजों से पहले पीएम मोदी के खिलाफ शिकायत, 27 को होगी सुनवाई

Tue, 21 May 2019 06:28 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
PM Modi
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ शिकायत पर अदालत 27 मई को सुनवाई करेगी। यह शिकायत बोफोर्स मामले में याचिककाकर्ता अधिवक्ता अजय अग्रवाल ने दायर की है। 

विज्ञापन


राउज एवेन्यू अदालत के सीएमएम नवीन कुमार कश्यप ने शिकायत पर स्पष्टीकरण अथवा दलीलें सुनने व आदेश जारी करने के लिए 27 मई की तारीख तय की है। सोमवार को संक्षिप्त सुनवाई के बाद अगली तारीख तय कर दी गई। अदालत ने अग्रवाल से पूछा कि वह यह शिकायत मोदी के खिलाफ व्यक्तिगत तौर पर, सांसद के तौर पर या पीएम के तौर पर दायर की गई है। जवाब में अग्रवाल ने कहा कि यह शिकायत मोदी के खिलाफ व्यक्तिगत तौर पर दायर की गई है।

कोर्ट के समक्ष शिकायतकर्ता ने कहा कि मोदी ने राजीव गांधी के खिलाफ चुनाव प्रचार के दौरान आपत्तिजनक बयान दिया था। कोर्ट ने कहा कि अगर यह मामला चाणक्यपुरी क्षेत्र से संबंधित है तो यह शिकायत संबंधित अदालत में पेश की जानी चाहिए। इसके जवाब में अग्रवाल ने कहा कि वह एफआईआर का निर्देश लेने नहीं आए बल्कि, वह मोदी के खिलाफ साक्ष्य पेश कर उन पर मुकदमा करना चाहते हैं। इसलिए यह अदालत इस शिकायत पर सुनवाई कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें