फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मदन मोहन मालवीय अस्पताल के सात स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित, आरएमएल के डीन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

Sun, 24 May 2020 11:56 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि स्वास्थ्यकर्मी भी खुद को इसकी जद में आने से बचा नहीं पा रहे हैं। रविवार को दिल्ली के पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल के सात स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अस्पताल के 10 स्वास्थ्यकर्मियों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से तीन की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि सात पॉजिटिव पाए गए।

विज्ञापन




वहीं राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डीन में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बता दें कि आरएमएल अस्पताल के डीन अस्पताल में कोरोना वायरस से संबंधित प्रबंधन में शामिल थे। फिलहाल उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है और उनसे संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है।

वह यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख भी हैं। उन्होंने फोन पर बताया कि हल्का ज्वर और सांस लेने में थोड़ी तकलीफ होने के कारण उन्होंने कोरोना जांच करवाई थी, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें