फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली में स्वास्थ्य योजनाओं को मिलेगी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पब्लिक हेल्थ मैनेजर से लेकर फील्ड मॉनिटर का हुआ चयन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में स्वास्थ्य योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए पब्लिक हेल्थ मैनेजर से लेकर फील्ड मॉनिटर का चयन कर लिया गया है। इस संबंध में दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने भर्ती को लेकर परिणाम जारी कर दिया है।
मिशन की योजनाओं के प्रभावी संचालन, निगरानी और गुणवत्ता मूल्यांकन के लिए 33 फील्ड मॉनिटर, 20 पब्लिक हेल्थ मैनेजर के अलावा स्वास्थ्य केंद्रों के लिए तीन डायटीशियन, दो मेडिकल लेक्चरर, एक क्वालिटी एश्योरेंस कंसल्टेंट की नियुक्ति की गई है। जबकि डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर, बीसीसी कंसल्टेंट के पद के लिए कोई भी योग्य उम्मीदवार नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीटीबी अस्पताल में कंसल्टेंट की होगी नियुक्ति
गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में खाली पड़े पदों पर कामकाज प्रभावित न हो उसके लिए सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों को बतौर कंसल्टेंट नियुक्त किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन ने स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट के रिक्त पदों को भरने के लिए सेवानिवृत्त/सुपरएनुएटेड कर्मचारियों से आवेदन मांगे हैं। नोटिस के मुताबिक इन तीनों श्रेणियों में कुल 17 पदों पर कंसल्टेंट नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें