फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बेड पर दो मरीज देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री

Wed, 01 Jan 2014 11:21 AM IST
पवन कुमार, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के नए स्वास्थ्य मंत्री पदभार ग्रहण करने के बाद से लगातार दिल्ली सरकार के अस्पतालों का चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने पूर्वी दिल्ली के तीन अस्पतालों का दौरा कर वहां के मरीजों और डॉक्टरों की समस्या के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान स्वास्थ्य निदेशक डॉ. एनवी कामत भी साथ थे।

उन्होंने सबसे पहले पूर्वी दिल्ली के हेडगेवार अस्पताल और इसके बाद इहबास और फिर दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान का दौरा किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्या जानी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक-एक बिस्तर पर दो-दो मरीज को देखकर स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि इस व्यवस्था में बदलाव जरूरी है।

लिहाजा इसके लिए जो भी जरूरी कदम उठाये जा सकते हैं इसकी योजना तैयार करके सौंपी जाये। यही नहीं स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों की भी समस्या जानी और उसे दूर करने का भरोसा भी दिलाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें