फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बनते ही दबंग हो गए AAP!

Wed, 01 Jan 2014 10:30 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते की उसके कार्यकर्ता मनमानी और दबंगई पर उतरने लगे हैं। भाजपा शासित उत्तरी नगर निगम ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर खाली जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर स्थायी समिति के अध्यक्ष मोहन भारद्वाज ने गृह मंत्रालय को पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन


पत्र में एमसीडी ने राजन बाबू फेफड़ा एवं क्षय रोग संस्थान में लगातार हो रहे अतिक्रमण के प्रयास के संबंध से अवगत कराया है। बताया गया कि 17 दिसंबर को थाने में शिकायत भी दर्ज की गई है। इसके बावजूद असामाजिक तत्व निगम की खाली पड़ी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।

अतिक्रमण करने वाले लोग अपने को आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बता रहे हैं। स्थायी समिति के अध्यक्ष भारद्वाज ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से कोई भी सरकारी खाली पड़ी जमीन अवैध कब्जों से नहीं बच पाएगी।
विज्ञापन


अस्पताल परिसर में लगभग 79 एकड़ खाली भूमि है। जहां मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाना है। कब्जा करने के प्रयास में कुछ वृक्ष भी काटे जा चुके हैं।

उत्तरी निगम के 92 कर्मचारी रिटायर

उत्तरी निगम के 92 कर्मचारी मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। टाउन हॉल में आयोजित एक समारोह में उच्चधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को टर्मिनल बेनिफिट्स प्रदान किया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिह्न भी भेंट किए गए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें