फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य मंत्री की अपील, आधे घंटे करें साफ-सफाई 

Sun, 18 Sep 2016 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन
विज्ञापन
खतरनाक और महामारी का रुप लेते डेंगू और चिकनगुनिया से लोगों को बचाने और मच्छर के पनपने से रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से अपील की है कि रविवार को अपने घर और आसपास कम से कम आधे घंटे साफ-सफाई करें।
विज्ञापन


ऐसा करने से डेंगू और चिकनगुनिया के जिम्मेवार मच्छरों को पनपने से रोका जा सकेगा। स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन को भरोसा है कि यदि ऐसा किया जाता है तो दिल्ली में मच्छरों को पनपने से रोका जा सकता है।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा कि शनिवार को उन्होंने दिल्ली सरकार के सबसे बड़े लोक नायक अस्पताल के फीवर क्लीनिक और फीवर वार्ड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उनका कहना था कि उन्हें बताया गया है कि इस वर्ष एक बार भी ऐसी स्थिति नहीं आई है कि वार्ड के सभी बिस्तर मरीजों से भर गए हों। उन्होंने कहा कि अभी भी अस्पताल में बिस्तर खाली हैं।

उन्होंने कहा कि यह कहना गलत है कि सरकारी अस्पतालों में बेड नहीं होने की वजह से लोग निजी अस्पताल जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील कि है कि सरकारी अस्पताल में बिस्तर खाली हैं लिहाजा निजी अस्पताल जाने की जरूरत नहीं है।

स्वास्थ्य मंत्री के दावे अपनी ओर हैं लेकिन दिल्ली सरकार से लेकर केन्द्र सरकार के कई अस्पतालों में मरीजों की भीड़ की वजह से एक-एक बिस्तर पर दो-दो मरीजों को भर्ती कराया गया है।

कुछ मरीज को भर्ती करने की जरूरत नहीं थी लेकिन ग्लूकोज चढ़ाने के लिए भी मरीज को बिस्तर नहीं मिला लिहाजा उन्हें बेंच पर बैठा कर अथवा जमीन पर बैठा कर ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है।

कई अस्पतालों में मरीजों को यह कह कर लौटा दिया जा रहा है कि बुखार में भर्ती होने की जरुरत नहीं है जबकि मरीज के तीमारदार भर्ती कराने की जिद्द कर रहे थे।

विज्ञापन में दिए नंबर पर नहीं हो रही बात, आई शिकायत 
दिल्ली सरकार की ओर से जारी किए गए विज्ञापन में दिल्ली नगर निगम का जो नंबर दिया गया था उस नंबर पर बात नहीं होने की शिकायत स्वास्थ्य मंत्री को मिली है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि फॉगिंग कराने के लिए नंबर जारी किए गए थे लेकिन इसकी शिकायत आई है। लिहाजा इस मसले पर बैठक बुलाई गई है। विज्ञापन में नंबर जारी कर कहा गया था कि जिनको अपने घर अथवा इलाके में फॉगिंग करानी है वे कॉल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें