फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग मंत्री के आवास के सामने बांधे दो बछड़े, निकाला जुलूस 

Sun, 18 Sep 2016 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने शनिवार को सेक्टर-17 में ‘खूंटा गाड़ो’ अभियान के तहत उद्योग मंत्री विपुल गोयल के आवास के सामने दो बछड़े बांध दिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


इसके पूर्व कार्यकर्ता सेक्टर-17 के सेंट्रल पार्क में एकत्र हुए और वहीं से जुलूस की शक्ल में नारे लगाते हुए मेन बाजार पहुंचे। कार्यकर्ता नारे लगाते हुए बछड़ों के साथ मंत्री विपुल गोयल के निवास की ओर बढ़े।

जुलूस का नेतृत्व लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष रणवीर चंदीला एवं जिलाध्यक्ष मंजू गुप्ता ने किया। उनके साथ पार्टी के जिला पर्यवेक्षक सचिन गौर भी थे। पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार केवल गो संरक्षण के दावे करती है, लेकिन देखभाल के लिए कोई कदम नहीं उठा रही।
विज्ञापन


जुलूस जैसे ही मंत्री के घर की ओर मुड़ा, वहां पहले से मौजूद भारी पुलिस बल ने आगे बढ़ने से रोक दिया। ऐसे में कार्यकर्ताओं ने उनके आवास के सामने ही खूंटे गाड़कर बछड़े बांध दिए। बछड़ों को वहीं पर चारा और गुड़ खिलाया।

पार्टी पदाधिकारियों ने आगामी 24 सितंबर को करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निवास पर नवीन जयहिंद के नेतृत्व में खूंटा गाड़कर गाय बांधने का ऐलान किया।

इस अवसर पर आरएस राठी, मेजर जनरल रणवीर यादव, कुलदीप कौशिक, नूरूददीन, नूर, डॉक्टर शालिनी यादव, धर्मवीर भड़ाना और सूर्यदेव आदि मौजूद थे। बाद में प्रशासन ने दोनों बछड़ों को गौशाला भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें