फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर इलाज के लिए नहीं आना होगा शहर

Sat, 30 Jan 2016 02:45 PM IST
मुकेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में जिला अब पीछे नहीं रहेगा। बल्लभगढ़ में मिनी एम्स का काम शुरू होने के बाद अब फतेहपुर बिल्लौच में एक और शाखा का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


9 साल से लंबित पड़ी इस योजना पर इस साल मार्च से काम शुरू करने का दावा किया जा रहा है। फतेहपुर बिल्लौच में 50 बेड के अस्पताल में 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लिया जा सकेगा।

इससे आसपास के 15 गांव की लाखों की आबादी को बेहतर इलाज के लिए शहर की तरफ नहीं दौड़ना होगा। फिलहाल, ग्रामीण आबादी को बेहतर इलाज के लिए बल्लभगढ़, फरीदाबाद या फिर दिल्ली की दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन


लेकिन फतेहपुर बिल्लौच में एम्स शाखा खुलने के बाद एक छत के नीचे सभी सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी। प्रशासनिक स्तर पर एम्स शाखा के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है।

गांव की पंचायत सात एकड़ जमीन एम्स को स्थानांतरित कर चुकी है। पंचायत विभाग के महानिदेशक की मंजूरी मिलने के बाद राजस्व विभाग ने जमीन की पैमाइश करा दी है।

हाल ही में एम्स प्रशासन ने अस्पताल के भवन को बनाने के लिए बजट भी मंजूर कर दिया है। एम्स अधिकारियों का दावा है कि 31 मार्च से पहले निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। डेढ़ साल में शाखा शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

9 साल पहले हुई थी घोषणाफतेहपुर बिल्लौच में एम्स की शाखा शुरू होने का ग्रामीण लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। 14 जनवरी 2007 को बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान में आयोजित महिला जागृति रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 50 बेड का अस्पताल बनाने की घोषणा की थी, लेकिन वर्षों तक यह योजना फाइलों में ही धूल फांकती रही।

क्या मिलेंगी सुविधाएंएम्स की शाखा में दो फिजिशियन, दो महिला विशेषज्ञ, 12 से ज्यादा नर्सों सहित आवश्यक स्टाफ की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा गंभीर मरीजों को रेफर करने के लिए एंबुलेंस की सुविधा भी होगी।

एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और छोटे ऑपरेशनों की सुविधा भी होगी। 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए डॉक्टरों व नर्सों के लिए स्टाफ क्वार्टर भी बनाए जाएंगे।

इन गांवों को मिलेगा लाभफतेहपुर बिल्लौच में एम्स की शाखा बनने से पन्हैड़ा खुर्द, लढ़ौली, शाहपुर कलां, सौतई, प्रहलादपुर माजरा डीग, ककड़ीपुर, डीग, सागरपुर, साहूपुरा, सुनपेड़, जवां, अटेरना सहित 15 गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा।

50 बेड के अस्पताल में 24 घंटे मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएंफतेहपुर बिल्लौच में एक आधुनिक व स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा। ग्राम पंचायत इसके लिए सात एकड़ जमीन दे चुकी है। तमाम औपचारिकताएं पूरी हो गई है। जल्द ही टेंडर आवंटित कर दिए जाएंगे। -डॉ. शशिकांत, एम्स बल्लभगढ़ शाखा प्रभारी
एम्स के अधिकारियों से बातचीत हो चुकी है। जल्द ही अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। एम्स की शाखा शुरू होने से ग्रामीणों को बेहतर इलाज मिलेगा। -टेकचंद शर्मा, स्थानीय विधायक
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें