फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं के लिए फ्री स्पेशल बसें: रूटों पर चार बसें चलाने की तैयारी

Sat, 30 Jan 2016 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिलाओं को आगे लाने के लिए अब हर छात्रा को फ्री बस सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन


हरियाणा रोडवेज ने पहले चरण में दो रूटों पर चार बसें चलाने का फैसला लिया है। इन बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए आने-जाने के समय एक महिला पुलिस कर्मी की भी ड्यूटी लगेगी। ताकि छात्राओं को किसी तरह की कोई तकलीफ न हो।

बसों में बढ़ती छेड़छाड़ की घटनाओं को देखते हुए सरकार ने छात्राओं के लिए फ्री बसें चलाने का फैसला लिया था। पिछले दिनों रोडवेज निदेशालय ने महाप्रबंधकों के मार्फत सभी शिक्षण संस्थानों से सूची मांगी कि किन-किन गांवों से छात्राएं आती है। ताकि उन गांवों में बसों की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन


सात में से दो रूट हुए फाइनल सूत्रों की मानें तो बल्लभगढ़ डिपो में ऐसे 7 रूटों को चिन्हित कर निदेशालय में रिपोर्ट भेजी। जिसमें प्रमुख रूप से तिगांव कॉलेज, सेक्टर आठ पॉलिटेक्निक कॉलेज, नेहरू कॉलेज, केएल मेहता कॉलेज, पाली स्थित डाइट, धौज स्थित बीएस अंगनपुरिया और मानव रचना यूनिवर्सिटी प्रमुख रूट थे।

काफी जहोजहद के बाद रोडवेज ने पहले चरण में दो रूटों को फाइनल कर दिया है। जिसमें तिगांव कॉलेज और सेक्टर आठ स्थित राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज है। इन कॉलेजों में करीब चार हजार छात्राएं हर रोज पढ़ाई करने जाती है।
विज्ञापन


छेड़छाड़ की घटनाओं पर लगेगा अंकुश दोनों रूटों पर दो-दो बसें चलाई जाएंगी। अन्य संभावित रूटों पर जल्द बसें चलाई जाएगी। ये बसें महिला स्पेशल होगी। ताकि छात्राओं को किसी भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें