फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने दादरी में 200 घरों को किया चिन्हित, 6 बच्चे अस्पताल में भर्ती

Mon, 24 Sep 2018 04:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, दादरी/जेवर
विज्ञापन
traped on Diptheria
विज्ञापन

डिप्थीरिया की बीमारी से नगर में दो बच्चों की मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद खुली है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करीब 200 घरों को जांच के लिए चिन्हित किया। जिनमें छह बच्चों को दादरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। उनका उपचार चल रहा है। दूसरी तरफ, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जेवर में टीकाकरण अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


हाल ही में दादरी में डिप्थीरिया की बीमारी के चलते मोहल्ला नई आबादी में मंतसा पुत्री जुम्मा और आहिल पुत्र बजरूद्दीन की मौत हो गई थी। इसके चलते रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नई आबादी में करीब 200 घरों को चिन्हित किया। अब तक छह बच्चों इकराम, इरम, आयसा, खुशी और आक्सा के गले में परेशानी दिखी। उन्हें सरकारी एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका टेस्ट कराया गया, लेकिन उनमें डिप्थीरिया के लक्षण नहीं पाए गए।

दादरी निवासी समाजसेवी रज्जाक अहमद कहते हैं कि पोलियो की दवा पिलाने को लेकर भ्रम बना हुआ था, लेकिन बाद में लोगों को समझाया गया तो वे मान गए। अगर इस टीके को लेकर नपुंसकता का भय है तो उसे अभियान चलाकर दूर किया जाएगा। बता दें कि जेवर निवासी शाकिर की बेटी हुमेरा की 11 सितंबर को मौत हो गई थी। उसमें भी डिप्थीरिया के लक्षण मिले थे। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने इससे इंकार किया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

क्या हैं डिप्थीरिया के लक्षण

डिप्थीरिया की बीमारी में हल्का बुखार होता है। शरीर में दर्द होना, धीमे से गले में दर्द होना, खाना खाने में परेशानी तथा सांस लेने में परेशानी होती है। 
     
टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा
चिकित्साधिकारी अमित कुमार का कहना है कि छह सप्ताह से छह साल तक के बच्चों के लिए दादरी व जेवर में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। विभागीय अधिकारी अनिल गुप्ता का कहना है कि नंगला छीतर और नंगला हांडा के कुछ बच्चों में डिप्थीरिया के लक्षण मिले हैं। इन गांव में टीकाकरण अभियान चलाकर बीमारी की रोकथाम की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें