डीडीए पहले इन फ्लैट की बिक्री में व्यस्त है। जानकारों का ये भी कहना है कि जब तक पुराने फ्लैट की बिक्री नहीं होगी, तब तक नई योजना को लांच करने की तारीख निश्चित नहीं की जा सकती। बावजूद इसके डीडीए के वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो अगले माह तक उम्मीद है कि नई आवासीय योजना की लॉचिंग डेट फाइनल हो जाए।
पहचान छिपाने की शर्त पर डीडीए के एक अधिकारी ने ये भी बताया कि दिवाली से पहले तक नई आवासीय योजना के लांच करने की उम्मीद लगाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि दिवाली में लोग घर खरीदने को शुभ भी मानते हैं। इसलिए डीडीए अबकी बार नए घरों को दिवाली तक लेकर आ सकता है।
पिछले दो आवासीय योजनाएं पूरी तरह फेल होने के बाद जहां डीडीए के आगे नए घरों की बिक्री एक चुनौती बन गई है। वहीं डीडीए दिल्ली वालों में अपना विश्वास भी कायम रखना चाहता है। इसीलिए डीडीए नई आवासीय योजना को लेकर हर तरह की सुविधाओं पर पहले ही ध्यान दे रहा है। सूत्रों की मानें तो इस बार भी बगैर फ्लैट देखे पंजीयन नहीं कराया जाएगा। साथ ही महिलाओं को कुछ विशेष छूट भी डीडीए दे सकता है।