फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: आर्य वोहरा नाम के शख्स ने अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में किया पेशाब, दिल्ली का रहने वाला है शख्स

Sun, 05 Mar 2023 10:32 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आईजीआई एयरपोर्ट के डीसीपी ने बताया कि हमें अमेरिकन एयरलाइन से एक व्यक्ति आर्य वोहरा के खिलाफ पेशाब करने की शिकायत मिली है, जो यूएसए में एक छात्र है और डिफेंस कॉलोनी दिल्ली का निवासी है। हम आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूयॉर्क से नई दिल्ली आ रहे अमेरिकन एयरलाइंस के विमान में एक यात्री ने नशे की हालत में एक सह-यात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया। घटना उड़ान संख्या एए292 में हुई, जिसने शुक्रवार को रात नौ बजकर 16 मिनट पर न्यूयॉर्क से उड़ान भरी थी और शनिवार रात 10 बजकर 12 मिनट पर यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। आईजीआई एयरपोर्ट के डीसीपी ने बताया कि हमें अमेरिकन एयरलाइन से एक व्यक्ति आर्य वोहरा के खिलाफ पेशाब करने की शिकायत मिली है, जो यूएसए में एक छात्र है और डिफेंस कॉलोनी दिल्ली का निवासी है। हम आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वह नशे की हालत में था और उसने नींद में कपड़ों में ही पेशाब कर दिया जिससे बगल में बैठा हुआ यात्री भी गीला हो गया। इसके बाद यात्री ने चालक दल से शिकायत की। पीड़ित यात्री पुलिस से इस मामले की शिकायत नहीं करना चाहता था, क्योंकि आरोपी छात्र ने माफी मांग ली थी तथा शिकायत करने से उसका करियर खतरे में पड़ सकता था। 

विज्ञापन

न्यूयॉर्क-नई दिल्ली अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान में सवार एक यात्री ने नशे की हालत में अपने साथी यात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया।  रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना विमान संख्या AA292 में घटी। इस विमान ने न्यूयॉर्क से शुक्रवार रात 9:16 बजे उड़ान भरी थी और 14 घंटे 26 मिनट की उड़ान के बाद शनिवार रात 10:12 बजे यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे पर उतरी। 

छात्र ने मांगी माफी
हवाईअड्डे के एक सूत्र ने बताया कि आरोपी अमेरिकी विश्वविद्यालय का छात्र है। उन्होंने कहा कि छात्र के माफी मांगने के बाद पीड़ित पुलिस को मामले की रिपोर्ट करने का इच्छुक नहीं था क्योंकि इससे उसका करियर खतरे में पड़ सकता था। हालांकि, एयरलाइन ने इसे गंभीरता से लिया और आईजीआई एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को इसकी सूचना दी।
 
विमान के उतरते ही हिरासत में आरोपी
चालक दल को बोर्ड पर घटना के बारे में पता चलने के बाद, उन्होंने पायलट को सूचित किया जिसने मामले की सूचना एटीसी को दी, जिसने सीआईएसएफ कर्मियों को सतर्क कर दिया, जिन्होंने आरोपी यात्री को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया। हवाईअड्डे पर एक अन्य सूत्र ने कहा कि घटना के पता चलने के बाद सीआईएसएफ के साथ एयरलाइन की अपनी सुरक्षा टीम हरकत में आई। विमान के उतरते ही आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। पुलिस संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें