सुनील ने आरोप लगाया कि कोर्ट मैरेज की बात पता चलने के बाद निशा के परिजन खुश नहीं थे। आरोप है कि परिजन निशा से मारपीट करते थे और जान से मारने की धमकी भी देते थी। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को पड़ोस में एक महिला संगीत का कार्यक्रम था। निशा, मां ऊषा के साथ वहां चली गई। रात करीब 12 बजे कार्यक्रम से लौटने के बाद परिजनों ने निशा को छत पर भेज दिया। जहां उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
ग्रामीणों ने पुलिस व पति सुनील को निशा की मौत होने की जानकारी दी। सुनील की तहरीर पर मां ,चाचा, चाची, जीजा व भाइयों समेत सात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी मां को हिरासत में ले लिया गया है। वारदात की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी वैभव कृष्ण भी मौके पर पहुंचे थे।
थोरा चौकी क्षेत्र में धनसिया व दस्तमपुर गांव की आबादी आपस में मिली हुई है। एक साल पहले 18 जून को धनसिया ग्राम प्रधान विमलेश देव के बेटे सुनील ने पड़ोसी गांव दस्तमपुर निवासी देवीचरण की बेटी निशा से कोर्ट मैरेज कर ली थी। निशा डबल एमएम और बीएड पास है। पति सुनील भी बीएड कर चुका है और फिलहाल ठेकेदारी करता है।