फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड मुहर्रिर का रिश्वत लेने का दावा करता वीडियो वायरल, एसएसपी ने जांच के दिए आदेश

Fri, 06 Jul 2018 11:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

बिसरख कोतवाली में तैनात हेड मुहर्रिर का एक वीडियो वायरल हुआ है। दावा किया जा रहा है कि हेड मुहर्रिर बाइक छोड़ने की एवज में रिश्वत वसूल रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, बिसरख कोतवाली प्रभारी ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि हेड मुहर्रिर रुपये लौटा रहा है।

विज्ञापन

 
वीडियो में दो मामलों को लेकर दावा किया जा रहा है। इनमें एक के बारे में बताया जा रहा है कि एक महिला अपने परिवार के किसी युवक की चोरी हुई बाइक बरामद होने के बाद बिसरख कोतवाली पहुंचती है। महिला कोर्ट का आदेश लेकर बिसरख कोतवाली में पहुंची है।

आरोप है कि हेड मुहर्रिर ने महिला से रिश्वत की मांग की है। वहीं, दूसरे मामले में बुधवार को एक युवक को शांतिभंग करने के आरोप में पकड़ा गया था। उसके पास से जामा तलाशी में लगभग 40 हजार रुपये पुलिस ने बरामद किए थे। आरोप है कि इन रुपयों को कम कर लौटाया जा रहा है।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने व मीडिया में मामला आने के बाद एसएसपी ने मामले की जांच सीओ ग्रेटर नोएडा तृतीय को सौंपी है। इस संबंध में बिसरख कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी का कहना है कि जो रुपये वीडियो में दिखाए जा रहे हैं। वह जामा तलाशी में बरामद किए गए थे। उन्हें हेड मुहर्रिर लौटा रहा है। रिश्वत लेने का आरोप निराधार है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें