फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पार्षद ने हेड कांस्टेबल को पीटा और फाड़ दी वर्दी, मामला दर्ज

Thu, 25 Apr 2019 06:46 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

गाजियाबाद में भाजपा पार्षद द्वारा हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट करने, वर्दी फाड़ने और रिवाल्वर छीनने का एक मामला सामने में आया है। मसूरी थाने में कांस्टेबल रामपाल ने पार्षद और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन

कांस्टेबल के अनुसार वह पार्षद अमित कुमार के खिलाफ दर्ज बिजली चोरी के मुकदमे का नोटिस देने गए थे। वहां उनके साथ पार्षद के भाई सनी ने गाली-गलौज और मारपीट की। कांस्टेबल ने विरोध किया तो उनकी वर्दी फाड़ दी। 

इसी दौरान पार्षद अमित कुमार आ गए और फिर दोनों ने उन्हें मिलकर पीटा, रिवॉल्वर छीनने का प्रयास भी किया और जान से मारने की धमकी दी। जबकि आरोपी पार्षद ने घटना से इनकार कर हेड कांस्टेबल पर ही आरोप लगाए हैं। उन्होंने हेड कांस्टेबल रामपाल पर गाली-गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


इस मामले में पार्षद अमित कुमार और उनके भाई सनी के खिलाफ मारपीट, धमकी देने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और रिवॉल्वर लूटने का प्रयास करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मसूरी थाने के एसएचओ ओपी सिंह के अनुसार दोनो आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें