फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल ने कोरोना से जीती जंग, स्वस्थ होने के बाद घर पहुंचे तो तालियों से स्वागत

Sat, 09 May 2020 05:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
विज्ञापन
अरुण तेवतिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल अरुण तेवतिया ने कोरोना को मात दे दी है। स्वस्थ होने के बाद वह अपने घर पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया   गया। अरुण ने भी हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया।

विज्ञापन


स्पेशल सेल में तैनात अरुण तेवतिया दिल्ली दंगों की जांच में शामिल थे। 20 अप्रैल को वह कोरोना संक्रमित हो गए थे। उसके बाद से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। 

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह हस्तसाल स्थित अपने घर पहुंचे। घर आते ही पड़ोसियों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए तालियां बजाकर और फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में अब तक चार पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से अरुण स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें