फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन आया कि तुम्हारी बहन को मार दिया

Thu, 07 May 2015 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुडगांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव शिकरावा की बेटी ने बृहस्पतिवार को अज्ञात कारण से तंग आकर अपनी जान दे दी। उसका पति अपने गांव में परचून की दुकान चलाता है।
विज्ञापन


इस संबंध में नूंह पुलिस ने मायका पक्ष की शिकायत पर चार के खिलाफ दहेज उत्पीडन समेत कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साल 2009 में मेवात के गांव शिकरावा की बेटी नुसरत की शादी गांव मछरौली के शाहिद के साथ हुई थी। एक ही घर में दो बहने ब्याही गई थीं। मृतका छोटी बहन थी।

मृतका के भाई शाहिद ने बताया कि उसे उसकी बहन अफसाना पत्नी साजिद का फोन आया कि उसकी बहन को मार दिया है। जल्दी यहां आ जाओ। मृतका अपने ससुराल में चौबारे में रहती थी।
विज्ञापन

संदिग्ध हालातों में मिली लाश

जब शाहिद,मृतका की मां कसीरा व दो-तीन अन्य लोग वहां पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। उनको लड़की का मुंह तक नहीं देखने दिया गया।

ससुराल वालों ने लाश को पहले ही चौबारे से नीचे उतारकर चारपाई पर लिटाया हुआ था। मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए तंग करते थे।

उसके गले में रस्सी का फंदा डालकर जहर देकर मार दिया गया है। इस मामले में ससुराल पक्ष के लोग मायका पक्ष के सभी आरोपों को सिरे से नकार रहे हैं।

उनका कहना है कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं। अब सच एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ पाएगा। फिलहाल नूंह अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को अंतिम क्रिया के लिए सौंप दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें