फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को दिया निर्देश, कहा- स्वामी अग्निवेश को दी जाए सुरक्षा

Fri, 21 Dec 2018 03:02 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Swami agnivesh
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश को सुरक्षा देेने के लिए दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है। स्वामी अग्निवेश ने अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा के दौरान 17 अगस्त और झारखंड के पाकुर में 17 जुलाई को एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हमले के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी।

विज्ञापन


उनका कहना है कि पुलिस इन शिकायतों पर उचित कानूनी कार्रवाई नहीं कर रही है। इसलिए उनका केस पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंप दिया जाए।  न्यायमूर्ति नजमी वजीरी ने केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार व दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने इन सभी को 27 फरवरी तक जवाब मांगा है।

याचिका पर जिरह करते हुए याची के वकील मेहमूद प्राचा ने कहा कि भाजपा केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी है और उसने राज्य सरकार के साथ मिलकर पूरी कानूनी कार्रवाई को रोक दिया है। ऐसे हालात में याची की शिकायत पर निष्पक्ष जांच होने की संभावना नहीं है। इसलिए इन शिकायतों की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा जाए।
विज्ञापन

 
याचिका में कहा गया है कि याची पर दो अलग अलग स्थानों पर हमला किया गया और इनमें हजारों किलोमीटर की दूरी है। इससे साफ जाहिर है कि याची की जान को पूरे देश में खतरा है। इसलिए उसे 24 घंटे पुलिस सुरक्षा की जरूरत है।

सुप्रीम कोर्ट नेे स्वामी अग्निवेश की याचिका पर सीबीआई जांच का निर्देश देने से इंकार कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि राज्य पुलिस उनकी शिकायत पर जांच कर रही है। कोर्ट ने पुलिस सुरक्षा के मुद्दे पर अग्निवेश को सक्षम अधिकारी के समक्ष आवेदन करने के लिए कहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें