फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिष्या से दुष्कर्म का मामला: दाती को बतौर आरोपी पेश होने का निर्देश, समन जारी

Fri, 21 Dec 2018 01:40 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
daati maharaj - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अदालत ने दुष्कर्म के मामले में दाती महाराज व उसके तीन भाइयों को बतौर आरोपी समन जारी कर 23 जनवरी को पेश होने का निर्देश दिया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दाती व उसके भाइयों को गिरफ्तार किए बिना ही 1 अक्तूबर को आरोप पत्र दाखिल किया था। पुलिस का कहना था कि उसे आरोपियों की गिरफ्तारी के लायक साक्ष्य नहीं मिले हैं और केवल पीड़िता के बयान के आधार पर ही आरोप पत्र दाखिल किया है।

विज्ञापन


दाती महाराज की शिष्या ने आरोपियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए 10 जून को फतेहपुर बेरी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। केस की जांच को स्थानीय पुलिस से लेकर अपराध शाखा को सौंप दिया गया था।

साकेत जिला अदालत सीएमएम पूजा तलवार ने दिल्ली पुलिस के आरोप पत्र पर संज्ञान लेने के बाद दाती महाराज व उसके तीन भाइयों को 23 जनवरी को पेश होने का निर्देश दिया है। इससे पहले अदालत ने पुलिस की जांच पर असंतोष जाहिर करते हुए संज्ञान लेने से इंकार कर दिया था। दूसरी ओर पीड़िता ने भी पुलिस पर दाती महाराज से मिलीभगत व उसे बचाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


पीड़िता की याचिका पर हाईकोर्ट ने केस की जांच सीबीआई को सौंप दी थी, लेकिन इससे पहले दिल्ली पुलिस आरोप पत्र दाखिल कर चुकी थी। कोर्ट ने कहा था कि सीबीआई की जांच के बाद ही पुलिस के आरोप पत्र पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें