फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई अलर्ट : दिल्ली में आंतकी हमले के मिले इनपुट

विज्ञापन
विज्ञापन
पाठनकोट में आतंकी हमले के बाद अब दिल्ली में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट्स मिले हैं। खुफिया विभाग ने दिल्ली पुलिस को ये इनपुट्स दिए हैं।
विज्ञापन


देश की सुरक्षा एजेंसियां समेत दिल्ली पुलिस इन इनपुट्स को गंभीरता से ले रही है। दिल्ली में आतंकियों की मौजूदगी के चलते हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है।

दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने आदेश जारी किया है कि थाने में रहने वाले पुलिसकर्मी रात को जब सोएंगे तो अपने साथ इंसास राइफल रखेंगे।

24 घंटे हथियार रखेगा और वर्दी में रहेगा पुलिसकर्मी

थाने की बैरक में सोने वाले कम से कम दो पुलिस जवान अपने साथ इंसास राइफल रखेंगे। दिल्ली के सीनियर पुलिस अधिकारियों के आदेश के बाद हर जिला डीसीपी ने अपने स्टाफ को खुफिया विभाग से मिले इनपुट्स से अवगत करा दिया है।

अब थाने में तैनात होने वाला हर पुलिसकर्मी अपने साथ 24 घंटे हथियार रखेगा और वर्दी में रहेगा। हर पुलिसकर्मी को हथियार रखना व वर्दी पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

चाहे वह ड्यूटी अफसर हो, चिट्ठा मुंशी हो या फिर सीपा में काम करने वाले पुलिसकर्मी। दिल्ली पुलिस के हर जिले में ये आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

थानों से ज्यादा इलाकों में रहेंगे पुलिसकर्मी

इसके अलावा दिल्ली में रात नौ बजे से लेकर 11 बजे तक जनरल गश्त हो रही है। इस दौरान थाने में रहने वाले ज्यादातर पुलिसकर्मी आधुनिक हथियारों के साथ इलाके में रहेंगे।

दिल्ली पुलिस के थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। थाने का गेट 24 घंटे बंद रहेंगे। थाने की सुरक्षा में आधुनिक हथियार लेकर दो संतरी तैनात होंगे।

दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त(लॉ एण्ड ऑर्डर) दीपक मिश्रा हर रोज सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें