मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहुंचे जंतर-मंतर
- फोटो : अमर उजाला
जंतर मंतर पर पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
केजरीवाल ने जंतर मंतर पर कहा कि इस मामले में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। ऐसी घटना यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, मुंबई या दिल्ली में क्यों होनी चाहिए ? देश में कोई दुष्कर्म की घटना नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पूरा देश चाहता है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। कुछ लोगों को लगता है कि दोषियों को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस समय, पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता की आवश्यकता है।