फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसगुल्ला क्लब लाएगा बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान

Sun, 18 Oct 2020 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • वरिष्ठ नागरिकों को घर बैठे मिलेगी मनोवैज्ञानिक, डॉक्टरी और कानूनी सलाह
  • नई दिल्ली जिले में जिला प्रशासन जनसुविधा केंद्र के माध्यम से देगा सुविधा
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में वरिष्ठ नागरिक घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। इसलिए वह थोड़े परेशान हो गए हैं। उनके चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए कवायद शुरू हो गई है। नई दिल्ली जिले के वरिष्ठ नागरिकों को अब उनके घर पर ही मनोवैज्ञानिकों, डॉक्टरों और कानूनी विशेषज्ञों की सलाह मिल सकेगी। जिला प्रशासन जनसुविधा केंद्र के माध्यम से इन सुविधाओं को उन तक पहुंचाया जाएगा। केंद्र का नाम हसगुल्ला क्लब रखा जाएगा।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिले के नोडल अधिकारी डॉक्टर नितिन शाक्य ने बताया कि ये सुविधाएं शुरू होने से जिले के 60,000 से ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों को सहायता मिल सकेगी। इसके लिए हसगुल्ला हेल्पलाइन नंबर 1800111323 जारी किया गया है। इसके माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के लिए चिकित्सा सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श, प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण और शतरंज और कैरम जैसे खेलों की सुविधा प्रदान की जा सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत नई दिल्ली जिले में कई संगठनों और आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर लगभग 500 हसगुल्ला क्लबों की स्थापना करने की भी योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें