फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका में हरियाणवी पगड़ी पहनकर दिखाएंगे संस्कृति

Sat, 29 Mar 2014 12:31 PM IST
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीलंका में आयोजित साउथ एशिया यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल में हरियाणा के युवा धमाल मचाएंगे। भारतीय विश्वविद्यालय संगठन की ओर से महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) के छात्रों की टीम को पूरे भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। छात्र हरियाणवी पगड़ी पहनकर किसानों के हालात को दर्शाएंगे। ये सभी छात्र वैश्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, रोहतक के हैं।
विज्ञापन


टेक्नो फेस्ट कार्यक्रम स्पार्क-2014 में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद एमडीयू के सहायक डायरेक्टर डॉ. आनंद शर्मा ने बताया कि इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के छात्र अंतररारष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। यह अपने आप में महत्वपूर्ण है।

वैश्य कॉलेज की ओर से एमडीयू के इंटर जोनल में हिस्सा लिया था। उसमें यह प्रथम पुरस्कार मिला। लखनऊ में हुई नॉर्थ इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता और कुरुक्षेत्र में हुए अखिल भारतीय इंटर यूनिवर्सिटी फेस्टिवल में भी इस टीम ने प्रतिनिधित्व करते हुए जीत हासिल की। इसी के बाद अब विश्वविद्यालय संगठन की ओर से श्रीलंका में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है।
विज्ञापन


12 छात्रों की है टीम
उन्होंने बताया कि 12 छात्रों की टीम वहां हरियाणवी संस्कृति को दर्शाएंगे। लोकगीत में दिखाया जाएगा कि किस तरह बारिश किसानों के लिए महत्वपूर्ण है और बारिश की आहट से किसान खुश होते हैं। बारिश नहीं होने की सूरत में कितना मायूस रहते हैं और बारिश के बाद जब फसल होती है और फसल कटकर आती है तो समाज के लिए खुशी लेकर आती है। बारिश नहीं होने पर आत्महत्या तक के कदम उठाए जाते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें