फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी हरियाणवियों के लिए बड़ी खबर

Thu, 23 Jan 2014 12:38 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में विदेशों के रहने वालों की सुविधा व विकास में उनकी भागीदारी के लिए गठित प्रवासी हरियाणवीं भागीदारी विकास समिति की पहली बैठक बुधवार को यहां हुई। इस दौरान विदेशों में रह रहे जिले के लोगों की समस्याओं के समाधान और प्रवासी हरियाणवी के अपने गांवों या जिले में निवेश के बारे में जानकारी देने के लिए वेबपोर्टल स्थापित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


इस समिति का सदस्य सचिव अतिरिक्त उपायुक्त पुष्पेंद्र सिंह चौहान को बनाया गया है। जबकि समिति के अन्य सदस्य पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, नगर निगम आयुक्त, जिला विकास और पंचायत अधिकारी,  तीनों उपमंडलाधीश, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी और जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त निदेशक बनाए गए हैं।

इस मौके पर उपायुक्त विद्यार्थी ने बताया कि समिति से गुड़गांव के उद्यमियों, गैर सरकारी संगठनों और अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी जोड़ा जाएगा। इस मौके पर उपायुक्त ने विश्वास दिलाया कि प्रवासी हरियाणवियों को यहां रह रहे अपने परिजनों को पैसा भेजने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उनके परिवारों को सहयोग किया जाएगा। प्रवासी अपने गांव, शहर, जिले में कैसे निवेश कर सकते हैं इसकी जानकारी भी उन्हें उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


समिति के गठन का मुख्य उद्देश्य प्रवासी हरियाणवियों के सहयोग से उद्योग लगवाना, पुस्तकालय, स्कूल कॉलेज, अन्य संस्थान व धर्मशालाओं की स्थापना है। इस दौरान उपायुक्त ने एनआईसी की जिला सूचना अधिकारी अंजलि धींगड़ा को जिले के प्रवासी हरियाणवियों की सुविधा के लिए एक वेब पोर्टल बनाने और ऑनलाइन आवेदन मंगाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें