साइको किलर हुआ गिरफ्तार
- फोटो : अनूप पराशर
पुलिस अपनी शुरुआती जांच में आरोपी को मानसिक तौर पर अस्थिर मान रही है। इसने सबसे पहले पलवल अस्पताल में भर्ती एक महिला की हत्या की। इसके बाद इसने पलवल के आगरा रोड और मीनार गेट के बीच चार और हत्याएं कीं। इसके बाद सबसे आखिर में इसने एक सिक्योरिटी गार्ड की हत्या की।
शुरुआती कुछ हत्याओं के बाद पुलिस को सूचना मिली और पुलिस ने पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया। जब तक यह हत्यारा पकड़ा नहीं गया पूरा शहर दहशत में था।
बता दें कि यह सभी हत्याएं इसने थाने से एक किलोमीटर के अंदर की लेकिन रात में धूंध बहुत होने से और इस शख्स के पैदल होने से इस वक्त पर पकड़ा नहीं जा सका।
पलवल अस्पताल में हत्या के बाद जुटे लोग
- फोटो : अनूप पराशर
पुलिस द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज में नेत्रपाल शख्स ब्लू स्वेटर और सफेद पैंट पहने साफ देखा जा सकता है। यह फुटेज पलवल अस्पताल के कॉरिडोर का है। इसमें समय रात 2 बजकर 37 मिनट दिख रहा है।
नेत्रपाल को मंगलवार(2 जनवरी) तड़के पलवल के आदर्श नगर से गिरफ्तार किया गया। जब पुलिस इसे गिरफ्तार करने पहुंची तो इसने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया। पुलिस पहले उसे सिविल अस्पताल लेकर गई और बाद में फरीदाबाद के अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने जानकारी दी है कि नेत्रपाल पहले आर्मी में कार्यरत था और आजकल वह राज्य के कृषि विभाग में नौकरी कर रहा है।