फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू ईयर पर हो बच्चे का जन्म इसलिए 50 से अधिक मां-बाप ने किया खास उपाय

Tue, 02 Jan 2018 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

-साल के पहले दिन बच्चे को जन्म देने के लिए दंपत्तियों में दिखा क्रेज 
नए साल पर 50 से अधिक परिवारों में गूंजी किलकारियां
-साल के पहले दिन बच्चे को जन्म देने के लिए दंपत्तियों में दिखा क्रेज
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल को लेकर जहां एक ओर शहरवासियों में जश्र की लहर रही, वहीं दूसरी ओर कुछ परिवारों में नए साल पर बच्चों के जन्म को लेकर भी उत्सुक्ता देखने को मिली। सोमवार को नए साल के पहले दिन शहर में 50 से अधिक बच्चों का जन्म हुआ।

विज्ञापन


जिन्में से कुछ की समान्य डिलीवरी हुई, तो कुछ दंपत्तियों ने नए साल पर बच्चे के जन्म के उत्साह के चलते समय से पहले ही डिलीवरी करवा ली। नए साल के पहले दिन शहर के नागरिक अस्पताल में कुल 20 बच्चों का जन्म हुआ। जिन्में से 16 लड़के व 4 लड़कियों ने जन्म लिया।

इसके अलावा शहर के अन्य निजी अस्पतालों में भी करीब 30 से अधिक बच्चों का जन्म हुआ। नए साल की पहली सुबह इन परिवारों को अनमोल तोहफा मिलने से बच्चे के माता-पिता सहित परिजनों में भी खुशी की लहर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

दंपत्तियों ने पहले से की थी तैयारी

- फोटो : अमर उजाला
वहीं कुछ दंपत्तियों ने साल के पहले दिन बच्चे को जन्म देने को लेकर पहले से ही तैयारियां की हुई थी। इसके लिए उन्होंने डॉक्टर से सलाह कर साल के पहले दिन ही सर्जरी के माध्यम से बच्चे को जन्म दिया।

इसी के साथ कुछ दंपत्तियों ने अपने परिवार को नए साल पर खास खुशी देने के लिए डिलीवरी की तारीख के बाद भी नए साल पर बच्चे को जन्म देने के लिए डॉक्टर से गुजारिश कर एक-दो दिन ज्यादा इंतजार किया।

बच्चों को जन्म देने वाले दंपत्तियों की मानें तो वह अपने व अपने बच्चे को खास व यादगार बनाने के लिए नए साल पर जन्म देना चाहते थे। जिससे वह हर साल नए वर्ष पर दोगुना खुशी मना सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें