फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म के आरोप में निरीक्षक गिरफ्तार, तीन माह पहले हुई थी दोनों की जान पहचान

Sat, 10 Aug 2019 11:23 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
जींद की महिला से दुष्कर्म के मामले में जींद पुलिस की ओर से शनिवार सुबह निरीक्षक दलबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद ही पुलिस आयुक्त के आदेश पर आरोपी निरीक्षक का सदर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया था। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक जींद पुलिस की ओर से महिला की शिकायत पर गुरुग्राम के सदर थाना प्रभारी निरीक्षक दलबीर सिंह पर शुक्रवार रात का दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। 

यह भी पढ़ें: बीजेपी के पूर्व विधायक पर बहू से दुष्कर्म का आरोप, रिवॉल्वर के बल पर की हैवानियत
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही पुलिस आयुक्त ने सदर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करने का आदेश जारी कर दिया। इस मामले में सदर थाना में नियुक्त एमएचसी नरेश का तबादला भी सेक्टर-40 थाने में कर दिया गया। 

बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में हेड कांस्टेबल की भी संदिग्ध भूमिका रही है, जिसके बाद पुलिस आयुक्त ने यह आदेश जारी किया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते साल दिसंबर में निरीक्षक दलबीर सिंह को सदर थाने का प्रभार दिया गया था, इसके बाद से वह यहां पर तैनात था। 
 
विज्ञापन

करीब तीन माह पहले पीड़िता के केस के सिलसिले में निरीक्षक दलबीर से उसकी जान पहचान हुई थी, इसके बाद दोनों फोन पर बात करने लगे। इस मामले में पीड़िता ने अपने बयान में दर्ज कराया है कि उसकी जान पहचान होने के बाद निरीक्षक ने उसकी पुरानी नौकरी छुड़वाकर सुभाष चौक के पास स्थित अहाता में बतौर रिसेप्शनिस्ट नौकरी लगवाई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें