फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या फरीदाबाद के प्राइवेट अस्पतालों में होगा फ्री ईलाज?

Sat, 25 Jan 2014 01:29 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में एक हॉस्पिटल का उद्घाटन करने आए हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया ने कहा कि चिकित्सा सेवा केवल एक कार्य क्षेत्र या व्यवसाय भर ही नहीं है बल्कि जन सेवा का एक जरिया भी है।
विज्ञापन


इसलिए सरकार से रियायती दरों पर जमीन हासिल करने सहित अन्य सुविधाएं पाने वाले निजी अस्पताल गरीबों का निशुल्क इलाज करें।

पहाड़िया ने कहा कि अच्छे अस्पतालों से ही स्वस्थ समाज बनेगा और उन्नति करेगा। वर्तमान समय में देश की 120 करोड़ से भी अधिक की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना बहुत बड़ी चुनौती है।

केंद्रीय श्रम एवं भूतल परिवहन मंत्री ऑस्कर फर्नांडीज ने कहा कि उनकी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता शिक्षा और स्वास्थ्य है।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि निजी क्षेत्र के आधुनिक अस्पतालों द्वारा जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधाएं देने से हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य सुविधाओं की अनूठी मुहिम को बल मिलेगा।
विज्ञापन


अस्पताल की शुरुआत करने के बाद केंद्रीय श्रम मंत्री ने एनएच-तीन में बन रहे ईएसआई मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। समारोह में डॉ. अंकित गुप्ता, डॉ. पीएस यादव, सिविल सर्जन डॉ. रामेंद्र सिंह, ईएसआई मेडिकल कॉलेज फरीदाबाद के डीन डॉ. असीम दास एवं चिकित्सा अधीक्षक एके गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें