फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहना को पानी के लिए 100 करोड़!

Sat, 11 Jan 2014 11:01 AM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना के लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराने की योजना पर अमल शुरू हो गया है। इसके लिए 100 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है।
विज्ञापन


इसके तहत रोहतक से पाइप लाइन के जरिए क्षेत्र के गांव घामड़ोज के तालाब में पानी इकट्ठा किया जाएगा। यहां से क्षेत्र में सप्लाई की जाएगी।

इससे आसपास के 12 गांवों को फायदा पहुंचेगा। इसके लिए पहले चरण में 13 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। गुड़गांव के 2031 के मास्टर पलान में आने वाला यह हिस्सा फिलहाल जल संकट से जूझ रहा है।
विज्ञापन


विशेषकर गर्मियों में यहां समस्या विकट हो जाती है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र भारद्वाज का कहना है कि मुख्यमंत्री के समक्ष इस समस्या को रखने पर उन्होंने तत्काल इसे दूर करने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार भी जताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें