फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तीसरी बार बनेगी कांग्रेस सरकार'

Mon, 13 Oct 2014 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पुत्र एवं रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि मतदाता जागरूक है। वह भाजपा व अन्य दलों के झूठे प्रचार-प्रसार में नहीं आएगा, बल्कि 10 वर्षों के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर प्रदेश में तीसरी बार कांग्रेस की सरकार बनाएगा।
विज्ञापन


हुड्डा रविवार को तिगांव विधानसभा क्षेत्र के खेड़ीकलां गांव में कांग्रेस प्रत्याशी ललित नागर द्वारा आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर तिगांव के भाजपा नेता बेगराज नागर ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

उन्होंने कहा कि ललित नागर ने पिछला चुनाव हारने के बावजूद पांच वर्षों तक क्षेत्र की सेवा की है। इस मौके पर दिल्ली के पूर्व मंत्री योगानंद शास्त्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


हुड्डा ने विधायक आनंद कौशिक एवं बल्लभगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला के पक्ष में भी प्रचार किया। कौशिक की ओर से आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि इनेलो-भाजपा सरकार ने फरीदाबाद को फकीराबाद बनाने का काम किया था।

पिछले दस वर्ष में हुड्डा सरकार में फरीदाबाद में जहां शिक्षा का हब बनाया गया वहीं मेट्रो जैसी परियोजनाओं को लाकर इसके खोए हुए स्वरूप को लौटाने का काम किया है।

इस मौके पर बलजीत कौशिक, वासुदेव अरोडा, ओमबीर नरवत, राकेश, गौरव वशिष्ठ, राजकुमार छिब्बर, अनिल शर्मा एवं अब्दुल गफ्फार कुरैशी सहित कई लोग मौजूद रहे। उधर, तिगांव की अनाज मंडी में पूर्व मंत्री सचिन पायलट ने ललित नागर के समर्थन में सभा की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें