फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप का मिशन हरियाणा: कांग्रेस के पूर्व नेता निर्मल सिंह बेटी चित्रा के साथ हुए आप में शामिल, केजरीवाल रहे मौजूद

Thu, 07 Apr 2022 01:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व नेता निर्मल सिंह अपनी बेटी चित्रा के साथ गुरुवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह बेटी चित्रा संग हुए आप में शामिल - फोटो : आप के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में बड़ी जीत के बाद आम आदमी पार्टी पूरे देश में अपने विस्तार की योजना बना रही है, इसी के तहत बड़ी संख्या में इन दिनों कई पार्टियों के नेता आप में शामिल हो रहे हैं। गुजरात, कर्नाटक और हिमाचल के साथ ही आप का बड़ा टारगेट हरियाणा भी है। इसी के तहत आज हरियाणा के बड़े नेता व पूर्व मंत्री निर्मल सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इन लोगों ने पार्टी के दिल्ली कार्यालय में सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन


हरियाणा कांग्रेस के पूर्व नेता निर्मल सिंह अपनी बेटी चित्रा के साथ गुरुवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। निर्मल सिंह ने कांग्रेस छोड़ने के बाद हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट की स्थापना की थी। अब वह आप के साथ जुड़कर अपनी राजनीति को आगे ले जाना चाहते हैं।

निर्मल सिंह के पार्टी में शामिल होने पर आप के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने ट्वीट कर बताया, 'आज हरियाणा डेमोक्रेटिक पार्टी के सुप्रीमो एवं पूर्व मंत्री निर्मल सिंह एवं उनकी बेटी चित्रा सिंह ने दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मैं निर्मल सिंह का 'आप' पार्टी में हार्दिक स्वागत करता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें