फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जनता को मोदी से होने लगी निराशा’

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बने एक माह भी नहीं हुआ कि जनता को उनसे निराशा होने लगी है। महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है, उस पर सरकार का नियंत्रण नहीं है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को फरीदाबाद के बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में कांग्रेस के जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर हुड्डा ने ओमप्रकाश चौटाला, गोपाल कांडा और कुलदीप बिश्नोई को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि क्षेत्रीय पार्टियां निजी स्वार्थ के लिए बनाई जाती हैं, इसलिए विधानसभा चुनाव में इनसे दूर रहने की जरूरत है।

'मोदी को वाट्सएप, फेसबुक पर पछाड़ना होगा'

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की हवा थी वह अब चली गई है। अब तो कांग्रेस की हवा है और इसी के जरिये प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनेगी।

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने हार के लिए कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदार मानते हुए कहा कि जितनी मेहनत होनी चाहिए थी, वह लोकसभा चुनाव में नहीं हुई। तंवर ने कहा कि कार्यकर्ता फेसबुक, व्हाट्स एप, ट्विटर और अन्य नए प्रचार माध्यमों का प्रयोग करके भी जनता से जुड़ें। ताकि इन जगहों पर भी मोदी का प्रभाव कम हो।

उन्होंने कहा कि जिलास्तरीय सम्मेलन के बाद वह और मुख्यमंत्री बड़े गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इस मौके पर पार्टी नेताओं ने राहुल गांधी के 44वें जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर खुशी जताई।
विज्ञापन

...तो सीएम को काले झंडे भी दिखाए गए

कार्यकर्ता सम्मेलन में हिसार निवासी रामपत जांगड़ा ने बलात्कार के एक मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीएम को काले झंडे दिखाए।

इसके बाद हंगामा हो गया और पुलिस उसे अपने साथ ले गई। वहीं एक युवक की मौत के मामले में मुजेसर के कुछ लोग सीएम से मिलना चाहते थे, लेकिन पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलने नहीं दिया, जिस पर लोगों ने रोष प्रकट किया।

इस मौके पर ज्यादातर विधायकों ने मंच से सिर्फ मुख्यमंत्री की तारीफ की। समस्या नहीं बताई, जबकि इस समय पूरा शहर बिजली और पानी की किल्लत से त्राहि-त्राहि कर रहा है। विधायक आनंद कौशिक ने तो यहां तक कह दिया कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें