पेशे से डॉक्टर भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने केंद्रीय मंत्री गोपी नाथ मुंडे की मौत की असली वजह बताई है।
उन्होंने बताया कि हादसे में केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे का लीवर दो-तीन जगहों से फट गया था। इस वजह से उनके पेट में आधे से एक लीटर खून जमा हो गया था।
उनकी मौत की सबसे प्रमुख वजह उनकी ग्रीवा रीढ़ सी-1 और सी-2 हैं। हादसे में ये दोनों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। हर्षवर्धन ने बताया कि इनके डैमेज होने से कशेरुका धमनी से दिमाग को होने वाली खून की सप्लाई तुरंत बंद हो जाती है, जिससे ब्रेन हैमरेज हो जाता है।