फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईजीएनसीए में हरियाली तीज पर लोक संस्कृति और परंपराओं का रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के जनपद संपदा विभाग ने हरियाली तीज के अवसर पर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। प्रदर्शनी, विशेष व्याख्यान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों व तीज बाजार के जरिए भारतीय लोकजीवन, खान-पान, परंपराओं व सांस्कृतिक विरासत की विविधता को सामने रखा गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत पैडी कल्चर ऑफ इंडिया प्रदर्शनी व तीज बाजार से हुई, जहां पारंपरिक खाद्य संस्कृति व कृषि परंपराओं को प्रदर्शित किया गया। हरियाली तीज: ऐतिहासिक परंपराएं, क्षेत्रीय रीति-रिवाज व कृषि संबंधी महत्व विषय पर विशेष व्याख्यान हुआ, जिसमें इग्नू की प्रो. नंदिनी सिन्हा कपूर मुख्य वक्ता रहीं।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता ने कहा कि हरियाली तीज सांस्कृतिक निरंतरता की महत्वपूर्ण अभिव्यक्ति है और महिलाएं संस्कृति व विरासत की संवाहक हैं। मालविका जोशी ने कहा कि हर त्योहार के पीछे वैज्ञानिक कारण भी होते हैं। विभाग ने पांच पुस्तकों व तीन डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का लोकार्पण किया। उत्तराखंड के मानीला सांस्कृतिक ग्रुप के कलाकारों ने लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर माहौल बांध दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें