फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी के छोड़ते ही भज्जी ने खोली आम्रपाली ग्रुप की पोल, नहीं दिया विश्वकप जीत का इनाम

Sat, 16 Apr 2016 02:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हरभजन ‌स‌िंह
विज्ञापन
नोएडा एक्सटेंशन में ग्राहकों को समय पर मकान न देने के मामले में विवादों में घिरे आम्रपाली बिल्डर पर अब क्रिकेटर हरभजन सिंह ने बड़ा आरोप लगा दिया है।
विज्ञापन


हरभजन का कहना है कि आम्रपाली बिल्डर ने क्रिकेटरों को विश्वकप जीतने के बाद विला देने का जो वादा किया था वो 2011 से आज तक पूरा नहीं किया है।

महेंद्र सिंह धोनी के आम्रपाली बिल्डर के ब्रांड अंबेसडर पद से इस्तीफा देने के बाद हरभजन सिंह ने धोनी को शाबाशी दी और ट्वीट किया कि, 'शाबाश धोनी जो आपने आम्रपाली बिल्डर की ब्रांड अंबेसडरशिप छोड़ दी। उन्होंने हमें 2011 विश्वकप जीत के बाद विला देने की जो घो‌षणा की थी वो भी नहीं दिया।' Well done @msdhoni for dropping #Amarpali builders s brand ambassadorship..they didn't gave us VILLAS they announce after 2011 worldcup win — Harbhajan Singh (@harbhajan_singh) April 16, 2016
विज्ञापन



वहीं बिल्डर के एमडी एके शर्मा ने कहा है कि हरभजन ने जो बात कही है वो सही नहीं है। क्रिकेटरों के विला बनकर तैयार हैं लेकिन उन्होंने कोई जानकारी ही नहीं मांगी इसलिए ये मामला रुका पड़ा है।

धोनी ने तोड़ा आम्रपाली से नाता

ms dhoni - फोटो : pti
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रियल एस्टेट कंपनी आम्रपाली से अपना रिश्ता तोड़ लिया है। अब वह आम्रपाली के ब्रांड एंबेसडर नहीं रहे। कुछ दिनों से आम्रपाली के नोएडा हाउसिंग प्रोजेक्ट के नाराज ग्राहक सोशल मीडिया पर अभियान चला कर धोनी से कह रहे थे कि वह इस बिल्डर से अपने संबंध समाप्त कर लें।

आम्रपाली के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अनिल शर्मा ने कहा, ‘धोनी अब हमारे ब्रांड एंबेसडर नहीं हैं। मैं नहीं चाहता कि आम्रपाली से जुड़े होने के कारण उनकी छवि प्रभावित हो। यह निर्णय हमने और धोनी ने मिलकर लिया है।’

उल्लेखनीय है कि धोनी पिछले छह-सात साल से कंपनी के ब्रांड एंबेसडर थे। नोएडा स्थित आम्रपाली के सैफायर प्रोजेक्ट में रहने वालों की शिकायतें कुछ दिनों से ट्विटर पर वायरल हो रही थीं। इन ट्वीट में धोनी को टैग कर कहा गया था कि वह या तो खुद को बिल्डर से अलग कर लें या लंबित काम पूरा करवाना सुनिश्चित करें। शर्मा ने कहा कि अगले तीन महीने में कंपनी सभी लंबित काम पूरा करवा दे।
विज्ञापन

ग्राहक चाहते हैं हस्तक्षेप करें सीएम

इससे पहले धोनी ने मुंबई में इस हफ्ते कहा था कि वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों में बिल्डरों को समस्या हो रहा है। हांलाकि, उन्होंने आम्रपाली से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए कहा था, ‘चाहे स्थिति जो भी हो लेकिन जो वादा उन्होंने किया था मेरे ख्याल से उसे पूरा करने की जरूरत है।’ आम्रपाली के सीएमडी शर्मा ने भी कहा था कि फंड के अभाव और प्रॉपर्टी बाजार में सुस्ती के कारण उनके प्रोजेक्ट विलंबित हुए हैं।

नोएडा के सेक्टर-45 में आम्रपाली के सैफायर प्रोजेक्ट का पहला चरण 2009 में लांच हुआ था और यह पूरा हो गया है। यहां रहने वालों की शिकायत है कि एक हजार फ्लैट में से 800 में लोग रह रहे हैं लेकिन इसके कई टावर में सिविल और बिजली के काम अभी तक पूरे नहीं किए गए है।

धोनी के बाद अब यहां रहने वाले सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें