फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: एनएच-9 पर आग का गोला बना कैंटर, इंजन गर्म होने के कारण केबिन में आग लगने की जताई जा रही संभावना

Fri, 01 Dec 2023 11:14 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा (हापुड़)

सार

हाईवे पर मसूरी से पहले नंदराम होटल के पास चालक की केबिन में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद चालक कैंटर को मौके पर छोड़ फरार हो गया। हाईवे पर जाम लग गया। 
विज्ञापन
आग का गोला बना वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ जिले के पिलखुवा में  एनएच-9 पर शुक्रवार सुबह नंदराम होटल के पास कैंटर के केबिन में आग लग गई। जिसके चलते हाईवे पर वाहनों का जाम लग गया। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच आग बुझा यातायात व्यवस्था सुचारू कराई।

विज्ञापन

आग लगने के समय कैंटर हापुड़ से गाजियाबाद की तरफ जा रहा था। हाईवे पर मसूरी से पहले नंदराम होटल के पास चालक की केबिन में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद चालक कैंटर को मौके पर छोड़ फरार हो गया। हाईवे पर जाम लग गया। 
विज्ञापन

पिलखुवा फायर स्टेशन प्रभारी संजीव बालियान का कहना है कि घटना के समय टैंकर खाली था, अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इंजन गर्म होने के कारण केबिन में आग लगने की संभावना जताई जा रही है। चालक अभी तक फरार है। आग बुझाकर यातायात व्यवस्था सुचारू करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें