नंगली वाजिदपुर निवासी पूनम देवी ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके पति का देहांत साल 2017 में हो गया था। उनकी एक बेटी और बेटा है। देवर तेजवीर ने महिला से कहा कि उनके पति के नाम एक जमीन थी। इस जमीन का मुआवजा मिलना है। इस मुआवजे को दिलाने का देवर ने जिम्मेदारी ली। इसके लिए गांव के एक बैंक ब्रांच में संयुक्त खाता खुलवाया।
महिला का आरोप है कि देवर ने बैंककर्मियों के साथ मिलकर खाते को संचालित करने के लिए खुद का भी अधिकार ले लिया। मुआवजे के खाते में 65.50 लाख रुपये आए। इसकी जानकारी उनको भी हुई, लेकिन बैंक जाकर पता किया तो देवर ने धोखाधड़ी कर 55 लाख रुपये बैंक खाते से निकाल लिए।