आग लगने के समय कैंटर हापुड़ से गाजियाबाद की तरफ जा रहा था। हाईवे पर मसूरी से पहले नंदराम होटल के पास चालक की केबिन में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद चालक कैंटर को मौके पर छोड़ फरार हो गया। हाईवे पर जाम लग गया।
पिलखुवा फायर स्टेशन प्रभारी संजीव बालियान का कहना है कि घटना के समय टैंकर खाली था, अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इंजन गर्म होने के कारण केबिन में आग लगने की संभावना जताई जा रही है। चालक अभी तक फरार है। आग बुझाकर यातायात व्यवस्था सुचारू करा दी गई है।