फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दिल्ली में दौड़ेगी खुली छत वाली बसें, ये 10 खूबियां बनाती हैं इसे आम बसों से अलग

Sun, 17 Sep 2017 11:13 AM IST
अरुण कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पर्यटन को बढ़ावा देंगी हाईटेक खुली बसें
30 यात्रियों के बैठने की होगी क्षमता, हर 40 मिनट पर मिलेगी सेवा
साधारण बसों से ऊंचा होगा डेक, सीएनजी से चलाई जाएंगी
अगला हिस्सा एसी होगा और पीछे का हिस्सा खुले ट्रक जैसा
होप ऑन होप ऑफ ने दिल्ली पर्यटन विभाग को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेशों की तर्ज पर हाईटेक हाफ रूफ ओपन (आधी खुली छत) बसें जल्द ही दिल्ली पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इसका हिस्सा बनने वाली हैं। ये बसें दिल्ली पर्यटन को और आकर्षक बनाएंगी।
विज्ञापन


इन बसों में पर्यटकों को अनोखा अनुभव मिलेगा। अभी तक सिर्फ टीवी पर ही लोगों ने इन बसों को देखा होगा, लेकिन प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद जल्द ही ये बसें असल जिंदगी में शामिल हो जाएंगी।

इन बसों को दिल्ली टूरिज्म में शुमार करने के लिए होप ऑन होप ऑफ पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) कंपनी द्वारा पर्यटन विभाग के समक्ष प्रस्ताव रखा गया है, जिस पर दोनों पक्षों के बीच चल रही वार्ता अंतिम पड़ाव में है।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग का सकारात्मक रुझान

कंपनी के जनरल मैनेजर जयजीत देय ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बताया कि उन्होंने डीटीडीसी को इन बसों को हो-हो बसों के रूट पर ही उतारने के संबंध में प्रस्ताव दिया है। इस संबंध में पर्यटन विभाग का सकारात्मक रुझान है।

इन बसों की खासियत ये होगी कि इनका डेक साधारण बसों से ऊंचा होगा। बसों का अगला आधा हिस्सा एसी होगा और पीछे का आधा हिस्सा खुले ट्रक के जैसा होगा, जहां से लोग दिल्ली भ्रमण के दौरान खुले नजारों का लुत्फ उठा सकेंगे।

इस प्रोजेक्ट का डिजाइन पर्यटन विभाग को भेज दिया गया है। सभी बसों को सीएनजी से चलाया जाएगा। एक बस में करीब 30 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी और हर 40 मिनट में सेवा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

बस की खासियत 

- फोटो : अमर उजाला
हो-हो के अधिकारिक सूत्रों की मानें तो प्रस्ताव पास होने पर महज 3 महीने के भीतर पर्यटकों के लिए इन बसों को डीटीडीसी के बेड़े में शामिल कर देने की तैयारी है।
1. विश्वस्तरीय हाईटेक तकनीक और डिजाइन से लैस होगी।
2. हाफ रूफ ओपन कॉन्सेप्ट पर्यटकों को करेगा आकर्षित।
3. जीपीएस के जरिये हो-हो नेटवर्क से जुडे़गी।
4. बसों के अंदर होंगे ऑडियो एंड वीजुअल कॉमेंट्री सिस्टम।
5. पर्यटकों की सहूलियत के लिए टूरिस्ट गाइड के पास होंगे वायरलेस।
6. 18 ऐतिहासिक स्थलों के लिए ऐंटी क्लॉक वाइस होगा ऑपरेशन।
7. बस में वाई-फाई की सुविधा।
8. आम हो-हो बसों के बराबर ही होगा किराया।
10. दिल्ली के टूरिज्म के लिए ऐतिहासिक साबित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें