फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया की सबसे बड़ी जेल में कैदियों के बीच खूनी संघर्ष, पुलिसकर्मियों को भी बनाया निशाना

Sun, 17 Sep 2017 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तिहाड़ जेल में बेकाबू हुए कैदी
पहले आपस में भिड़े, फिर जेल कर्मियों-तमिलनाडु सिक्योरिटी पुलिसकर्मियों पर हमला, 13 घायल

कैदियों को काबू करने के लिए बजाना पड़ा इमरजेंसी सायरन
त्वरित कार्रवाई दस्ते ने पकड़कर वापस बैरक में कर दिया बंद

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अति सुरक्षित तिहाड़ जेल में कैदियों ने खूनी खेल खेला। कैदियों के कई गुट पहले आपस में भिड़ गए और जब उन्हें काबू करने का प्रयास किया गया, तो कैदियों ने जेल कर्मियों और तमिलनाडु सिक्योरिटी पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


बेकाबू कैदियों पर काबू पाने के लिए इमरजेंसी सायरन बजाना पड़ा। मौके पर पहुंचे त्वरित कार्रवाई दस्ते ने कैदियों को काबू किया और उन्हें वापस बैरक में बंद किया गया। हमले में 13 जेल कर्मी व तमिलनाडु सिक्योरिटी पुलिसकर्मी जख्मी हुए।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। जेल प्रशासन की शिकायत पर कैदियों के खिलाफ षड्यंत्र रचकर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कई गुटों में बंटे कैदी और उग्र हो गए

जानकारी के मुताबिक, घटना 14 सितंबर की है। सुबह जेल परिसर में बने मंदिर के पास कई कैदी मौजूद थे। उनके बीच अचानक लड़ाई शुरू हो गई। उसके बाद कैदी कई गुटों में बंट गए और इस कदर उग्र हो गए कि वहां मौजूद जेल अधिकारियों के लिए उन पर काबू पाना मुश्किल हो गया।

कैदियों ने उन्हें काबू कर रहे जेल कर्मियों और तमिलनाडु सिक्योरिटी पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। स्थिति बेकाबू होती देख इमरजेंसी सायरन बजा दिया गया और मौके पर त्वरित कार्रवाई दस्ते को बुलाया गया। साथ ही जेल के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

हमले में घायल अनीश, रवि, प्रवीण, गौरव, सुनील, आशीष, दिनेश, अमित, थिरूमलई, कनग गेरई, इशाक, अरुण कुमार और थीयंत को अस्पताल भेजा गया। वहीं कैदियों को बड़ी मुश्किल से काबू करने के बाद उन्हें बैरक में बंद कर दिया गया। जेल प्रशासन की तरफ से हरि नगर थाने में इस बाबत शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जेल में सप्लाई हो रही ड्रग्स

एक तरफ तिहाड़ में कैदियों को सुधारने की मुहिम चलाई जा रही है, दूसरी ओर जेल के भीतर ड्रग्स आसानी से कैदियों तक पहुंच रही है। जांच में पता चला कि इस मामले की शुरुआत जेल में पहुंच रहे नशे के सामान को लेकर हुई।

12 सितंबर की सुबह तिहाड़ जेल-संख्या तीन में तीन विचाराधीन कैदी जमाल, फैजान और वीरेंद्र नशे की ओवरडोज की वजह से बेसुध पाए गए। तीनों को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वापस लौटने पर तीनों को अलग-अलग सेल में डाल दिया गया। जमाल इस बात से खफा होकर 13 सितंबर को गाली गलौज करने लगा। जब जेल अधिकारियों ने उसे समझाने की कोशिश की, तो उन्हें फंसाने की धमकी देकर अपने सिर को दीवार पर मारने लगा। जेल अधिकारियों ने उसे किसी तरह से काबू किया।

रात में फिर से जमाल और वीरेंद्र बेकाबू हो गए और खुद को घायल करने के साथ-साथ दूसरे कैदियों को भी घायल कर दिया। अगले दिन सभी कैदियों ने मिलकर जमकर बवाल कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें