फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

VIDEO में देखें, बच्चे के पेट से कैसे निकला बालों का गुच्छा

Sun, 09 Nov 2014 08:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा में नवीन अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने एक बच्चे के पेट से साढ़े सात सौ ग्राम बाल का गुच्छा निकाला।


यह ऑपरेशन नवीन अस्पताल के डॉ. राहुल भारती और अन्य दो डॉक्टरों की टीम ने किया है।

तिलपता गांव निवासी कुणाल (9) को तीन माह से पेट दर्द की शिकायत थी। परिजनों का कहना है कि उन्होंने इसे कभी बाल खाते नहीं देखा। ऑपरेशन के बाद कुणाल पूरी तरह से स्वस्थ बताया जा रहा है।
विज्ञापन


उसके पिता कर्मवीर ने डॉक्टरों का धन्यवाद देते हुए कहा कि बच्चे के असहनीय दर्द को देख उसे भी दर्द का अहसास होता था। डॉक्टरों ने अब तक का इसे पहला मामला करार दिया है।


और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें