फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से मिली राहत: दिल्ली-एनसीआर में ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश, जानें कैसा रहेगा अगले 24 घंटे में मौसम का हाल

Wed, 04 May 2022 10:34 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाली एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि मौसम के बदले मिजाज के कारण हवा की गुणवत्ता में सुधार की संभावना है। 
विज्ञापन
दिल्ली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते कई दिनों से भीषण गर्मी व लू झेल रहे दिल्ली-एनसीआर वासियों को बुधवार को मौसम के बदले मिजाज ने राहत दिलाई। दिनभर बादलों और सूरज के बीच लुकाछीपी खेल शाम को तेज बारिश के साथ खत्म हुआ। इस दौरान दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई है।

विज्ञापन


उत्तर-पश्चिम भारत में इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। मौसम विभाग ने बुधवार सुबह तक यलो जारी करते हुए 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई थी। हालांकि, दोपहर तक यलो अलर्ट ऑरेंज अलर्ट में परिवर्तित हो गया। सुबह से बादलों और सूरज के बीच लुकाछीपी का खेल चलता रहा। इस बीच दोपहर में मौसम ने करवट ली। रोहिणी, पीतमपुरा व पश्चिम विहार इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। 

वहीं, शाम होते-होते आसमान में बादल फिर से घिर गए और 40 से 45 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं रिकॉर्ड की गई। इस वजह से दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में पेड़ व टहनियों के गिरने की भी घटनाएं रिकॉर्ड की गई। तेज हवा रूकी तो एकाएक तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम के बदले मिजाज के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। 
विज्ञापन


शाम तक बारिश का दौर जारी रहा, जिसके बाद रात तक तेज रफ्तार से हवाएं रिकॉर्ड की गई। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 37 से 66 फीसदी रहा।
 

Trending Videos
विज्ञापन

आंधी-तूफान की संभावना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम का बदला मिजाज जारी रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। हालांकि, अधिकतम पारा चढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अगले दिन मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा व पारे में बढ़ोतरी जारी रहेगी। सप्ताह के अंत तक पारा एक बार फिर 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, बृहस्पतिवार से पारे में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी व आठ मई से लू चलने की संभावना है। 

उधर, बुधवार को दिल्ली का एक्यूआई 264, फरीदाबाद 283, गाजियाबाद 252, ग्रेटर नोएडा  250, गुरुग्राम 346 व नोएडा 254 एक्यूआई रहा। वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाली एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि मौसम के बदले मिजाज के कारण हवा की गुणवत्ता में सुधार की संभावना है। बारिश की वजह से अगले 24 घंटे में एक्यूआई खराब स्तर से गिरकर औसत श्रेणी में पहुंच सकता है।

अधिकतम तापमान- 40 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान- 27 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 6:59 बजे
सूर्योदय का समय: 5: 37 बजे
-दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। शाम तक तेज आंधी-तूफान आ सकता है। हवा में आद्रता का स्तर मध्यम रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें